सपनों की उड़ान पर निकली दुनिया की सबसे कम उम्र की कैप्टन दिव्या

आज की युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य को लेकर इस कदर केंद्रित है कि उसे उसको पाने की हसरत जल्द पूरी होने लगी है। आज से पहले पूरी दुनिया में सिर्फ 30 साल की उम्र में किसी महिला ने बोइंग 777 फ्लाइट नहीं उड़ाया था। लेकिन ये काम पठानकोट की रहने वाली ऐनी दिव्या ने कर दिखाया है।
क्या है दिव्या की कहानी
दिव्या के पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे। अपने सपने पूरे करने के लिए दिव्या को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब वह पठानकोट से विजयवाड़ा शिफ्ट हुईं तो छोटे शहर से होने की वजह से दिव्या को खुद को एडजेस्ट करने में काफी परेशानी हुई। शुरुआत में वह ठीक से इंग्लिश भी नहीं बोल पाती थीं। जिस वजह से उनके दोस्त उनका मजाक भी उड़ाते थे।
19 साल की उम्र में उड़ाया बोइंग 737
17 साल की उम्र में अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद दिव्या ने यूपी के फ्लाइंग स्कूल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमीशन लिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की और उन्हें बोईंग-737 उड़ाने का अवसर मिला। इसके बाद वह स्पेन में ट्रेनिंग के लिए गई और तब वहां उन्हें बोइंग 737 की कमान सौंपी गईं। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बोइंग 777 फ्लाइट उड़ाने वाली सबसे कम उम्र की महिला कमांडर
दो साल के बाद, दिव्या दूसरी ट्रेनिंग के लिए लंदन गईं और वहां उन्हें बोइंग 777 की कमान मिली। यह सबसे कम उम्र की कमांडर के लिए टर्निंग पॉइंट था। उन्होंने पूरे विश्व की उड़ान कराई और अपने आलोचकों का मुंह बंद किया। अपनी कामयाबी के पीछे वो अपने पैरंट्स और फैमिली को बताती हैं। आज वह बोइंग 777 फ्लाइट उड़ाने वाली विश्व की सबसे कम उम्र (30 साल) की महिला कमांडर हैं। दिव्या ने फ्लाइंग के अलावा लॉ में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। कैप्टन को कविताएं लिखना भी अच्छा लगता है। वह अब तक करीब 30 कविताएं उर्दू में लिख चुकी हैं। भारत में महज 15 प्रतिशत महिलाएं पायलट हैं जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा तो सिर्फ पांच प्रतिशत ही है। इस पेशे में पुरुषों का वर्चस्व बरकरार है।
आसान नहीं है बोइंग 777 उड़ाना
बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स (Boeing Commercial Airplanes) द्वारा निर्मित बोइंग 777 लंबी श्रृंखला, चौड़ी संरचना और जुड़वा इंजन वाला एक जेट एयरलाइनर है। यह विश्व का सबसे बड़ा ट्विनजेट है जिसे आम तौर पर "ट्रिपल सेवन" के रूप में जाना जाता है। विमान में 300 से अधिक यात्रियों के बैठने की सुविधा है और मॉडल के आधार पर इसके उड़ान की सीमा है।
बोइंग 777 के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें...
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
