इस पुलिसवाले ने धूमधाम की बजाय सादगी से रचाई शादी, 2 लाख किए दान

मुंबई पुलिस के अधिकारी मनोज पाटिल और सरिता लायकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने भव्य भारतीय परम्परा के बजाय बेहद ही साधारण तरीके से ये शादी की है।
मनोज और सरिता ने समाज के लिए मिसाल पेश की है। शादी में खर्च होने वाले बजट को उन्होंने गरीबों की मदद के लिए चैरिटी में दान करने का निर्णय लिया। मुंबई के इस जोड़े ने बेहद ही साधारण अंदाज में नरसोबाची वाड़ी में अपनी रचाई है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में तैनात मनोज ने खुद सादगी के माहौल में शादी करने का निर्णय लिया था।
जब सादगी पर दोनों ने भरी हामी
विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के परिवारों ने शादी से एक दिन पहले मिलवाया था। जहां मनोज ने सरिता से अकेले में बात करने की इच्छा जताई। जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी बेहद ही सादे अंदाज में करने का निर्णय लिया।
द हिन्दू से बात करते हुए सरिता ने कहा, "मनोज ने पारिवारिक मुलाकात के दो दिन बाद मुझसे अकेले मिलने की इच्छा जताई। मैंने भी हामी भर दी, लेकिन मन में जिज्ञासा घर कर गयी। उसके बाद हम मिले तो मनोज ने मुझे बताया कि हमारी शादी कैसे होगी। उसके बाद हम दोनों का परिवार भी इसी सादगी से शादी करने पर राजी हो गया।"
सादगी से संपन्न हुई शादी दे गई सकारात्मक संदेश
इसके अलावा जोड़े के परिवार ने किसी भी तरह के दहेज़ न लेने-देने पर भी सहमति की। इसके अलावा जो भी खर्चा शादी में होना था, उसे चैरिटी को दान करने का निर्णय भी जोड़े ने लिया।
दान के 2 लाख रुपये में से देवले गांव के स्कूल को 50 हजार, किसानों की मदद करने वाले नाम फाउंडेशन को 50 हजार और एक सामूहिक लाइब्रेरी को 50 हजार रुपये दान किए। इसके अलावा जो 50 हजार रुपये इस जोड़े के पास बचें हैं, उसे वह सही जगह दान करने की सोच रहे हैं।
इस शादी में दोनों तरफ से परिवार के लोग और मित्र सम्मिलित हुए। जिन्हें गिफ्ट के तौर पर पौधे दिए गए, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित हो सकें। इस तरह ये एक ऐसी शादी जो बेहद ही सादगी से सम्पन्न हुई। फिर भी उसका असर पूरे समाज पर पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
