लखनऊ के लड़के ने मारी बाजी, SAT EXAM में बनाया रिकॉर्ड

11वीं में पढ़ने वाले शुभ अग्रवाल ने लखनऊ वालों को सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अमेरिका में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा SAT में शुभ ने 1600 में से 1590 अंक हासिल किए हैं।
पूरी दुनिया में किया भारत का नाम रोशन
ऐसा करने वाले शुभ लखनऊ के पहले छात्र हैं, और माना जा रहा है पूरे भारत में अभी तक किसी ने इतना नंबर इस परीक्षा में नहीं पाया होगा। आपको बता दें, यह परीक्षा बीते 21 जनवरी को हुई थी। शुभ ने इस परीक्षा में मैथ के पेपर में 800 में से 800 और एविडेंस बेस्ड रीडिंग के पेपर में 800 में से 790 नंबर हासिल किए।
इस परीक्षा में पाए गए शुभ के नंबर भारत में 99+ परसेंटाइल है। अमेरिका की UnivQuest research team ने बताया कि पूरी दुनिया में होने वाली इस परीक्षा में आज तक 1500 से कम लोगों ने ही 1590 नंबर या उससे उपर पाया है।
लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) गोमती में पढ़ने वाले शुभ अग्रवाल ने इस सफलता के बाद हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उनका मकसद केवल दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना ही नहीं है, उनका प्रयास है कि उनको वहां पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप भी मिले। शुभ के पिता पेशे से डॉक्टर हैं।
क्या है SAT परीक्षा?
यह परीक्षा अमेरिका के कॉलेज बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाती है। इसको पास करने वाले बच्चों को अमेरिका सहित देश के कई यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए मानक माना जाता है। इस परीक्षा में मैथ और एविडेंस बेस्ड रीडिंग के पेपर होते है। दोनों पेपर 800-800 नंबर के होते हैं। इस परीक्षा में दुनिया के 175 देशों के करीब 20 लाख बच्चे हिस्सा लेते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
