रांची में महेंद्र सिंह धोनी 'माही' हैं तो सोहन सिंह से पूछो उनका पता...

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जाता है कि वो 'यारों के यार' हैं। जहां तक मीडिया की बात है तो वो हमेशा पत्रकारों से सलीके से पेश आते हैं और उनके द्वारा पूछे गए सवालों का रोचक जवाब देते हैं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जब धोनी ने एक पत्रकार से बात करने के लिए खूब दौड़ाया, और इस पत्रकार ने भी ठान ली थी कि धोनी से तो वो बात करके ही मानेगा।
रांची में धोनी की हर खबर रखते हैं सोहन
यह कहानी है रांची के पत्रकार सोहन सिंह की, सोहन धोनी से बात करने के लिए उनके घर के बाहर सुबह 5 बजे ही आकर बैठ जाते और देर रात 11 बजे तक वहीं जमा रहते थे। धीरे-धीरे धोनी को भी इस बात की जानकारी मिल गई कि कोई पत्रकार दिनभर उनके घर के सामने बैठा रहता है। फिर धोनी ने सोहन सिंह को मिलने के लिए बुलाया जो उस समय एक टीवी चैनल में फ्रीलांसर के तौर पर जुड़े हुए थे। इसके बाद सोहन सिंह पूरे रांची में धोनी की हर खबर रखने वाले पहले पत्रकार बन गए।

इंडियावेव से बात करते हुए पत्रकार सोहन सिंह ने बताया कि जब धोनी रांची आते हैं तो लोग मुझे फोन करते हैं कि धोनी का आज का कार्यक्रम क्या है? हालांकि मेरे पास भी वही जानकारी होती है जो सबके पास होती है, लेकिन जिस तरह मैं धोनी के साथ जुड़ा रहा तो लोग मुझसे ही उनका पता पूछते हैं। इस बात की खुशी होती है कि लोग मुझे धोनी के साथ जोड़कर देखते हैं।

सोहन बताते हैं कि, धोनी रांची में जब रहते हैं तो ज्यादातर वो अपने घर में ही रहते हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए सोहन सिंह ने बताया कि शादी के बाद धोनी जब पहली बार अपने गांव ठाकुरगांव गए तो वो अपनी पत्नी को साथ ले गए। जहां वो इकलौते पत्रकार थे जो उनके साथ गए थे। ऐसी कई घटनाएं जो सोहन को धोनी के करीब ले गई।

संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
