भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनीं हिना जायसवाल
हिना जायसवाल को भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट चुना गया है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी, मंत्रालय ने एक बयान में कहा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल ने येलाहांका वायु सेना स्टेशन में कोर्स पूरा करने के बाद पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनकर इतिहास रच दिया है।
हिना बेंगलुरू के उत्तरी उप नगर में स्थित येलाहांका एयर बेस की 112वीं हेलीकॉप्टर यूनिट की फ्लाइट लेफ्टिनेंट थीं। मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हिना ने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वो 5 जनवरी 2015 को हिना वायु सेना की इंजीनियरिंग शाखा में सैनिक के रुप में भर्ती हुईं। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में शामिल होने से पहले फ्रंटलाइन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दस्ते में फायरिंग टीम की प्रमुख और बैटरी कमांडर के तौर पर भी काम किया।
ये भी पढ़ें: देश की पहली महिला, जिसकी न कोई जाति है और न धर्म
छह महीनों के पाठ्यक्रम के दौरान हिना ने अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रशिक्षण लेते हुए अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। हिना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनने की मेरी उपलब्धि सपना पूरा होने जैसी है क्योंकि मैं बचपन से ही सैनिकों की वेशभूषा पहनने और पायलट बनने के लिए प्रेरित होती थी।
फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर हिना जरुरत पड़ने पर सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊंचाइयों से अंडमान के सागर में वायु सेना की ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट्स पर अपनी सेवा देंगी। हिना ने कहा, मैं विमानन में अपने काम को लेकर उत्साहित हूं और काम के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की बेटी सौम्या बनीं देश की तीसरी महिला असिस्टेंट कमांडेंट
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...