8वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, 16 की उम्र में इसलिए हो गईं वर्ल्ड फेमस
8वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ने के बाद 16 साल की हर्षिता आज पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हहर्षिता अरोड़ा ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसे 32 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ऐप आईओएस प्लेटफॉर्म पर फाइनेंस के काम के लिए बनाया गया है। उनका बनाया हुआ ऐप दुनिया भर में टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
सहारनपुर के बिजनेसमैन योगेद्र सिंह अरोड़ा की इकलौती बेटी हर्षिता ने 2016 में स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। इंडिया टाइम्स की खबर के मुताबिक, हर्षिता का कहना है कि मैं भारत में शिक्षा को कम नहीं आंकती, लेकिन ये कॉमन कोर्सेज मेरे लिए नहीं हैं। मेरे कम्प्यूटर टीचर ने मुझे तकनीक की एक नई दुनिया से रूबरू कराया। मैं जो करना चाहती हूं वो मुझे यहां के एजुकेशन सिस्टम में नहीं मिलेगा। स्कूलों में कम्प्यूटर को भी महत्व देना चाहिए।"
खबर के मुताबिक, हर्षिता ने बंगलुरू के सेल्फोर्स से इंटर्नशिप की और इसके बाद अमेरिका के मशहूर तकनीकी संस्थान से एमआईटी लांच का समर प्रोग्राम किया। अमेरिका से लौटने के बाद वो सीधे सहारनपुर पहुंची। यहां उसने फाइनेंस कैटेगरी के लिए ऐप तैयार किया।
ऐसा ऐप किया लॉन्च
28 जनवरी को क्रिप्टो ऐप की लॉन्चिंग एप्पल आइओएस पर की गई। ये एक पेड ऐप है। इसे अब तक 1800 यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। डाउनलोड करने पर एक डॉलर का खर्च होता है। इस ऐप में दुनिया की एक हजार करेंसी की प्राइस 24 घंटे अपडेट रहती है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों में ये ऐप काफी प्रचलित है।
इससे मिली मदद
हर्षिता कहती हैं कि 13 साल की उम्र से ही डिजाइनिंग के बारे में जानकारी इकट्ठा शुरू करने और आईटी मैगजीन्स पढ़ने की वजह से ही वह ऐसा कर सकीं।
अब बनाएंगी फूड ऐप
हर्षिता अब फूड ऐप बनाने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। उसका कहना है कि हालांकि कई फूड ऐप बाजार में हैं, लेकिन उसका ऐप सबसे अलग होगा। ऐप में फूड की फोटोग्राफ के साथ ही उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए कैसे और कितने लाभकारी होंगे। किस गंभीर बीमारी में कौन से तत्व हानिकारक हो सकते है, आदि की भी जानकारी मिलेगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...