अन्विता के मंत्र 'हर पल जियो' को गूगल ने सराहा, बनाया डूडल

दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल लगभग हर बड़े मौके पर अपना 'डूडल' बदलता है। इस साल 'गूगल' ने भारत में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें पूरे देश से बच्चों की एंट्रियां मिलीं थी।
11 साल की अन्विता प्रशांत तेलांग जो पुणे की रहने वाली हैं, ने गूगूल का 'डूडल 4 गूगल' कांटेस्ट जीता है। और अब इसके डिजाइन किए गए डूडल को गूगल के होमपेज पर आज (14 नवंबर) पूरे दिन देखा जा सकता है। अन्विता की एंट्री का नाम था, 'लिविंग इन द प्रेजेंट'। इसमें उसने यह थीम चुना था कि जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहिए।

अन्विता की मां बताती हैं कि उनकी बेटी अपनी उम्र से ज्यादा मेच्योर है। और अन्विता कहती है, 'मैंने लोगों को सिर्फ यही बताने की कोशिश की वर्तमान में जीना बेहतर है और किसी चीज की ज्यादा फिक्र नहीं करनी चाहिए।'
अन्विता ऐसे बनीं विजेता
गूगल ने सोशल मीडिया पर वोट के जरिए अन्विता की एंट्री को विजयी चुना है। 'गूगल' ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'अन्विता का डूडल सभी एंट्रियों में से सबसे बेहतर था। इससे स्वस्थ जीवन, खुशहाल जिंदगी जीने की प्रेरणा मिलती है।'
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
