अंशु ने पांच दिन में दो बार एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

रुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही व दो बच्चों की मां अंशु जमसेंपा के नाम एक अनोखा कीर्तिमान दर्ज हो गया है। अंशु ने महज 5 दिन के भीतर दो बार एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा कर अपने बुलंद इरादों से दुनिया को रूबरू करा दिया है।
अंशु महज 118 घंटे 15 मिनट में दो बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली वह पहली महिला भी हैं। यही नहीं, एक सीजन में दो बार एवरेस्ट फतह करने वाली महिला का का रिकॉर्ड भी अब उन्हीं के नाम दर्ज हो गया है।
वह देश की पहली ऐसी महिला हैं, जो रिकॉर्ड 5 बार 8,850 मीटर ऊंचे एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाब रही हैं। एवरेस्ट समिटियर असोसिएशन के महासचिव ने एवरेस्ट बेस कैंप पर इसका आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दो बच्चों की मां अंशु ने पहले 16 मई को सुबह 9 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
रविवार को सुबह 7:45 बजे उन्होंने फिर दूसरी बार एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। इस साल अंशु के दूसरी बार एवरेस्ट फतह के अभियान को सर्वोच्च तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने 2 अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी। इस सीजन में नेपाल ने 371 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ाई की मंजूरी दी है।
नेवी के एक दल ने भी रचा इतिहास
इंडियन नेवी के जवानों का एक ग्रुप भी संडे को एवरेस्ट पहुंचा। पिछले 50 साल में एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाला नेवी का यह पहला दल है। एक दिन पहले ही बी़ एम़ शर्मा एवरेस्ट पर पहुंचने वाले नेवी के दल में शामिल पहले नागरिक बने थे। नेवी की ओर से कैप्टन एम़ एस़ शर्मा ने पहली बार 1965 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह की थी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
