एक मुस्लिम लड़की की मॉडल बनने की दर्द भरी कहानी, उसी की जुबानी

जब सपनों पर समाज का पहरा होता है तो उस सपने के मर जाने का सबसे ज्यादा डर होता है, खासकर वो सपना अगर किसी लड़की का हो! आज भी लड़कियां सामाजिक रूढ़िवादियों के दबाव में वो सब नहीं कर पा रही हैं जो वो करना चाहती हैं, या कर सकती हैं।
ये मामला तब और गंभीर हो जाता है जब लड़की एक मुस्लिम समाज से आती हो। आज हम आपको जिसकी कहानी बताने जा रहे हैं, जो मुस्लिम समाज से हैं और उन्होंने अपना पेशा मॉडलिंग चुन लिया, क्योंकि उन्हें यह पसंद था।
मूलत: लखनऊ की रहने वाली अंदलीब जैदी फेमिना मिस इंडिया 2016 बैंगलौर और कैम्पस प्रिंसेस 2016 के सीजन 1 की फाइनलिस्ट रहीं। इनकी इस सफलता के पीछे की जो कहानी है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
मुस्लिम मॉडल बनने की परेशानी
अंदलीब ने कुछ महीनों पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर 'लाइफ ऑफ ए मुस्लिम गर्ल टर्नड मॉडल' नाम से एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने एक आम मुस्लिम लड़की से एक नामचीन मॉडल बनने के सफर और उस दैरान होने वाली परेशानियों को बताया है। अंदलीब ने बताया कि जब लोगों ने उनकी बिकीनी फोटोज को खूब वायरल किया और उनके मां-बाप को गालियां दीं। इस पर अंदलीब ने लोगों को करारा जवाब दिया और कहा कि यह उनकी लाइफ है वो जैसे चाहे वैसे जाए, दो चाहे वो पहने। एक मुस्लिम लड़की होने पर इतनी मुसीबतें क्यों हैं। आपको बता दें कि अंदलीब आज एक बहुत बड़ी मॉडल है।
शुरू में परिवार ने भी नहीं किया सपोर्ट
अपने पोस्ट में अंदलीब यह लिखते हुए भावुक हो जाती हैं कि वो एक पढ़े-लिखे परिवार से हैं, जहां कई लोगों ने PHD तक की है फिर भी उनके मॉडलिंग के फैसले पर उनको और उनके मां-बाप का जलील करते रहे। यहां तक उनकी खास दोस्त ने भी उनसे भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए उनसे बात करना छोड़ दिया था। हालांकि बाद में उनकी उनकी दोस्त को इस बात का एहसास हुआ कि वो ठीक कर रही हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
