आठ साल के सामन्यु ने रचा इतिहास, फतेह की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी
6 साल की उम्र में किलिमंजारो किया फतेह
महज आठ साल की उम्र में आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को को फतेह करने वाले सामन्यु की कोई पहली सफलता नहीं है। समन्यु के नाम एक और रिकॉर्ड है। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो को भी फतेह कर रिकॉर्ड बनाया हैं। इस चोटी को फतेह करने वाले सामन्यु इस पर्वत पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बनने है। बता दें माउंट किलिमंजारो अफ्रीका द्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत है। सामन्यु ने इसको महज 6 साल 91 की उम्र में फतेह करके अमेरिका के मोंटाना केनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।
यह भी पढ़ें: महज तीन दिन में इस युवा पर्वतारोही ने फहराया औसी-10 चैलेंज पर तिरंगा
सामन्यु का अगला लक्ष्य जापान का माउंट फूजी
आस्ट्रेलिया की माउंट कोजिअस्को को फतेह करने के बाद सामन्यु अब अपने अगले लक्ष्य पर चल चुके हैं। सामन्यु का अब अगला लक्ष्य जापान के माउंट फूजी पर चढ़ना है। अब उन्होंने इस चोटी पर चढ़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे पहले वे चार अलग-अलग चोटियां भी फतह कर चुके हैं। सामन्यु ने बताया कि मां लावण्या और कोच थम्मीनेनी मेरे सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। इनके प्रोत्साहन की वजह से ही मैं कामयाबी की सीढ़ी पर चढ़ता जा रहा हूं। किलिमंजारो पर चढ़ाई के दौरान भी सामन्यु की मां और कोच उनके साथ थे। सामन्यु का सपना भविष्य में पायलट बनने का है।' सामन्यु की मां उन्हें पर्वतारोहण के लिए बेहद उत्साहित करती हैं।
यह भी पढ़ें: रेतीले इलाके में सेब उगाकर इस किसान ने असंभव को किया संभव, कृषि वैज्ञानिक भी हैरान
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...