जुगाड़ टेक्नॉलजी से कम पैसों में 41 देश घूम चुका है ये इंडियन कपल

अगर आप भी वर्चुअल दुनिया से बोर हो चुके हैं और दुनिया घूमने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन किन्ही वजहों से घूम नहीं पाते हैं तो इस इंडियन कंपल की कहानी आपको पक्का इंस्पायर करेगी।
7 कॉन्टिनेंट और 41 देशों का टूर
सुजॉय और शर्मिष्ठा बीते साढ़े तीन साल से दुनिया घूम रहे हैं। इतने सालों में इस प्यारे कपल ने 7 कॉन्टिनेंट और 41 देशों का टूर किया। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके पास पैसा बहुत हैं तो ठहरिए। सुजॉय और शर्मिष्ठा ये सब कम से कम रुपयों में कर रहे हैं।
यूपी में पैदा हुए सुजॉय ने इंजीनियरिंग के बाद एमबीए किया। 8 साल नौकरी की। शर्मिष्ठा भी गुड़गांव में नौकरी कर रही थीं। दोनों को घुमक्कड़ी खूब पसंद थी। मुलाकात हुई। प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। बस उसके बाद से दोनों इस देश से उस देश घूम रहे हैं।
इस कपल ने बताया, 'हम बहुत कम बजट में दुनिया घूम रहे हैं। हम घूमने से पहले रिसर्च करते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से एयरलाइंस के लिए पॉइंट जुटाते हैं। फिर ट्रेवल करते हैं। ट्रेवल करने से पहले की रिसर्च में हमने करीब 3 हजार से ज्यादा घंटे खर्च किए।'
स्विटजरलैंड जाने के लिए सिर्फ 3100 रुपये खर्च किए
इस कपल का कमाल ये देखिए कि एक बार इन्होंने इंडिया से स्विटजरलैंड जाने के लिए सिर्फ 3100 रुपये खर्च किए। क्योंकि इनकी रिसर्च या ये कहिए जुगाड़ इतने सॉलिड थे कि सारा मामला सेट रहा। ये कपल जिस देश जाता है, वहां होटल पर रुकने से पहले डिस्काउंट का पूरा जुगाड़ कर लेते हैं। ये कपल प्लेन की टिकट बुक करने के लिए दोस्तों के क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से कुछ पॉइंट्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स को कुछ पॉइंट्स मिलते हैं।
कपल की अगली ट्रिप
सुजॉय का जुलाई में बर्थडे है। ये कपल जुलाई पर कंबोडिया, मालद्वीप घूमने जाने का सोच रही है। दोनों ने डिस्काउंट वाली टिकट भी बुक कर दी है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
