आपका प्रयाग दर्शन और कुंभ स्नान और भी होगा खास, जानें प्रयाग के जायकों के बारे मे

mahakumbh-25

महाकुंभ में प्रयागराज की यात्रा सिर्फ धार्मिक अनुभव तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के स्वादिष्ट व्यंजन भी आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। गंगा-जमुना के संगम वाली यह धरती अपने खास जायकों के लिए भी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं प्रयागराज के सबसे लोकप्रिय भोजन और स्ट्रीट फूड के बारे में।

देहाती रसगुल्ला: रेट 20 रुपए पीस
लोकेशन: बैरहवा
खासियत: यहां के मालिक को लोग देहाती बुलाते थे। तभी से दुकान का नाम देहाती रसगुल्ला पड़ गया।

राजाराम लस्सी वाले: 50-70 रुपए ग्लास
लोकेशन:
मालवीयनगर
खासियत यह दुकान 1897 से चल रही है। यहां की रबड़ी, जलेबी और काली गाजर का हलवा प्रसिद्ध है।

नेतराम कचौड़ी: 120 रुपए प्लेट (5 पीस पर प्लेट)
लोकेशन: कटरा चौराहा
खासियत: यह दुकान 168 साल पुरानी है। इसकी खासियत यह है कि इनके सारे पकवान देशी घी से बनते हैं। यहां की दही जलेबी, समोसे, पकौड़े आदि प्रसिद्ध हैं।

जायसवाल डोसा: 120 रुपए से शुरू
लोकेशन: मेडिकल चौराहा
खासियत: साउथ इंडियन फूड के लिए यह दुकान प्रसिद्ध है। यहां अलग-अलग तरह के डोसा, इडली और मीठे डिश में कई आप्शन हैं।

चौरसिया समोसा: 8 रुपए पीस
लोकेशन: नैनी
खासियत: 50 साल से भी पुरानी इस दुकान के समोसे काफी फेमस हैं। यहां समोसा मीठी चटनी के साथ दिया जाता है। यहां की गुजिया काफी फेमस है।

मसाला चुरमुरा: 20 रुपए से शुरू
लोकेशन: सिविल लाइंस
खासियत: चुरमुरा प्रयागराज का फेमस हल्का नाश्ता है, इसमें भी सिविल लाइंस में बिकने वाला चुरमुरा लोगों की पहली पसंद है।


कामधेनु स्वीट्स: 300 रुपए किलो से शुरू
लोकेशन: सिविल लाइंस
खासियत: यह प्रयागराज की सबसे प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों में से एक है। यह दुकान अपनी क्वालिटी के लिए प्रयागराज के लोगों की पहली पसंद है।

काफी हाउस: 70 रुपए कप
लोकेशन: सिविल लाइंस
खासियत: ये काफी हाउस 1957 से चल रहा है। यह चाय काफी के शौकिन लोगों के लिए फेमस स्पाट है। इसके अलावा यहां डोसा, सैंडविच जैसी डिश भी मिल जाती हैं।

पंडित जी की चाट (लल्ला) : 40 रुपए प्लेट
लोकेशन: कर्नलगंज
खासियत: यह दुकान 1945 से चल रही है। यहां आलू की टिक्की, फुल्की, दहीबड़ा, धनिया मिक्स हरा आलू और गुलाब जामुन मिलते हैं।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.