CM Yogi ने Mahakumbh में यूपी स्टेट पवेलियन का उद्घाटन किया, सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करेगा पवेलियन

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार को महाकुंभ में स्थापित UP State Pavilion (उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम) का उद्घाटन किया। इस पवेलियन का उद्देश्य महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने और समझने का एक प्रमुख केंद्र बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी स्टेट पवेलियन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की विविध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से अवगत कराएगा। यह पवेलियन न केवल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

पवेलियन में दिखी विविधता

up-state-pavallion-mahakumbh-2025

मुख्यमंत्री के पवेलियन पहुंचने पर पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम ने उन्हें पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी का दौरा कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन में स्थित Selfie Point पर तस्वीर खिंचाई और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ली। पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें महाकुंभ Theme Song “एक में अनेक हैं” का संगीत बज रहा था।

महाकुंभ के सेक्टर-7 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए दर्शन मंडपम में कई सांस्कृतिक और धार्मिक सर्किट की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें रामायण, कृष्ण-ब्रज, महाभारत, बुंदेलखंड, शक्तिपीठ, आध्यात्मिक, सूफी कबीर, बुद्धिस्ट, जैन, वाइल्ड लाइफ और ईको-टूरिज्म, क्राफ्ट और स्वतंत्रता संग्राम सर्किट शामिल हैं। इन प्रदर्शनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव हुआ।

खानपान और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

up-pavallion

इसके अतिरिक्त दर्शन मंडपम में खानपान की तीन विशेष गैलरियां भी बनाई गई हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश, भारत और Organic खानपान पर आधारित Stall हैं। इसके साथ ही एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) और रेशम विभाग के उत्पादों के Stall भी लगाए गए हैं।

ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गैलरियां भी स्थापित की गई हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं यूपी दर्शन मंडपम में कई आकर्षक Selfie Points बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.