इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाते अखिलेश तो हो सकती थी हिंसा: योगी

अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट में रोके जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के कहने पर उन्हें रोका गया है। लखनऊ के डालीबाग में 'मेरा परिवार बीजेपी परिवार' कार्यक्रम में मीडिया से सवाल पूछे जाने पर कहीं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम में हिंसा होने की पूरी आशंका थी।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने प्रशासन से आग्रह किया था कि यहां पर अखिलेश यादव के आने से हिंसा हो सकती है। विश्वविद्यालय में आपसी द्वेष के कारण छात्र गुट आपस में भिड़ सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में आगजनी और तोड़-फोड़ की घटना हो सकती है। विवि प्रशासन के आग्रह पर प्रशासन ने अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय प्रयागराज में कुंभ चल रहा है और प्रतिदिन करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। कुंभ में अब तक के सारे कार्यक्रम सफल तरीके से हुए है। अपनी अराजकता और विधवश के लिए विख्यात समाजवादी पार्टी इसी अराजकता को आगे बढ़ाना चाहती है। इसीलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुरोध पर प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोक रखा है।
यह भी पढ़ें: सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा : अखिलेश यादव
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं दी थी। 8 फरवरी को इस संबंध में अखिलेश यादव को सूचित भी किया गया था। इसके बाद भी अखिलेश यादव इससे राजनीति मुद्दा बनाना चाहते हैं और लोकसभा चुनाव के लिए इससे मुद्दा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में इस समय कुंभ चल रहा है, ऐसे में वहां पर किसी भी प्रकार की घटना न होने पाए इसीलिए उन्हें प्रयागराज जाने नहीं दिया गया है।
बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जा रहे थे कि तभी लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। उन्हें फ्लाइट पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
