राजभर मिलकर लड़ें चुनाव, उनके लिए खुले हैं दरवाजे: महेंद्र नाथ पाण्डेय
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भले ही बागी तेवर अपना रहे हो, लेकिन भाजपा उन्हें अभी अपना मान रही है। आज भी भाजपा ने नरम रुख अपनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जी का अभी भी पार्टी में स्वागत है। वह हमारे साथ आकर चुनाव लड़ें। हम अपने साथियों के साथ गठबंधन को नहीं तोड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने नेताओं के बोल पर लगाई लगाम, सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ
उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के लिए अभी भी घोसी लोकसभा सीट खाली रखी गई है। हम उनसे अपील करेंगे कि वह मिलकर चुनाव लड़ें और हम जरूर यहां से जीतकर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुभासपा के ताकतों का अभी बीजेपी सदुपयोग करना चाहती है, राजनीति में संभावना और समाधान कभी भी हो सकता है। बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने पर 50 से 70 हजार वोट प्लस होंगे। इससे उनके प्रत्याशी को जीतने में आसानी होगी। बता दें ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से अलग हो गए हैं और उन्होंने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
यह भी पढ़ें: हार से डरा विपक्ष फिर से उठाने लगा ईवीएम पर सवाल : सुशील मोदी
प्रियंका गांधी पहले जमीन की सफाई दें
प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसकी जमीन ही नहीं है, वह कैसे जीतेगी। उन्होंने कहा कि वाड्रा जमीनों के लिए प्रिय है और जमीन ले सारे कागजात वाड्रा के पास ही है। जहां-जहां जांच चल रही है, पहले वहां सफाई दें। इसके बाद वह लड़ाई के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि बनारस की जनता तय कर चुकी है कि इस बार हमें किससे चुनना है। पीएम मोदी के दिल में बनारस बसता है। अब यहां से हम फिर से जीतने वाले है।
यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के समाने होगी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, ये हैं समीकरण!
आजमगढ़ से हार रहे चुनाव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से बेचैन है। वह निरहुआ के आने से अब और परेशान हो गए है। इस बार वह चुनाव हार रहे हैं। आजमगढ़ की जनता ने अपना कुछ अलग ही मूड बना लिया है। वहीं, जेट एवरेज के कर्मचारियों को लेकर अखिलेश यादव के द्वारा पीएम पर तंज पर कहा कि अखिलेश यादव जो 300 कमरों का जो होटल बनवा रहे हैं उस पैसे को जेट एवरेज के कर्मचारियों के लिए शिफ्ट कर दे। आजम खान के विषय में कहा कि आजम खान की टिप्पणी निकृष्ट कोटि की है वह इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...