सपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मुलायम सहित इनके नाम शामिल

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी मिशन-2019 को फतेह करने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची कांग्रेस पार्टी के बाद जारी की है। समाजवादी पार्टी ने जिन छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। मुलायम सिंह यादव को सपा मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव को बदायूं और भाई रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: गठबंधन छोड़ कांग्रेस और बीजेपी में आ रहे कद्दावर नेता, नाराजगी की ये है वजह
बता दें, धर्मेंद्र और अक्षय यादव इन्हीं सीटों से सांसद है जबकि मुलायम सिंह यादव इस समय आजमगढ़ से सांसद है। 16वीं लोकसभा के चुनाव में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ से सांसद हुए थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी की सीट छोड़ दी थी और उपचुनाव में उनके पोते तेज प्रताप सिंह यादव सांसद बने थे। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद के अलावा जिन सीटों से उम्मीदवारों से घोषणा की है, उनमें सुरक्षित सीटें इटावा, रॉबर्ट्सगंज और बहराइच है। बता दें कि सपा और बसपा के बीच में गठबंधन होने के बाद इस बार सपा 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: ...तो क्या इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी

कन्नौज सीट पर कब होगी घोषणा?
समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में परिवार के तीन सदस्यों को उतार दिया है। अभी कन्नौज सीट से उम्मीदवार की घोषणा होना बाकि है। यहां से समाजवादी पार्टी किसे उतारेगी, यह अभी प्रश्न बना हुआ है। यहां से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अटकले चल रही है। इस बार सीट से मौजूदा सांसद डिंपल यादव को चुनाव मैदान में नहीं उतारा जाएगा। इस सीट से आखिरकार अभी अखिलेश यादव के नाम की घोषणा नहीं की गई है, यह अभी प्रश्न बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पढ़ें, भारतीय राजनीति में कहां से आया 'आयाराम-गयाराम' का जुमला
कांग्रेस ने की इनकी घोषणा
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली से, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सुरक्षित सीटों में अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से बृजलाल खबरी को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक, अल्पेश थामेंगे बीजेपी का दामन!
सपा के 6 उम्मीदवारों की लिस्ट
मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव
बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव
इटावा लोकसभा सीट (सुरक्षित) से कमलेश कठेरिया
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट (सुरक्षित) से भाईलाल कोल
बहराइच लोकसभा सीट (सुरक्षित) से शब्बीर बाल्मीकि
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
