कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन: प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने के लिए नियुक्त की गई महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमान संभाल ली है। उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सीटों को जीतने का रोडमैप जमीन स्तर पर प्रियंका गांधी तैयार कर रही है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रियंका गांधी ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधित्व मंडल से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के मुद्दे को अलग से घोषणापत्र में जगह दी जाएगी। प्रियंका ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में ओल्ड पेंशन की बहाली की मांग लगातार कर्मचारी कर रहे हैं। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बीते दिनों धरना-प्रदर्शन भी किया था।
यह खबर भी पढ़ें- लोक सभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका, राहुल और सिंधिया का लखनऊ में रोड शो
प्रियंका गांधी से मिलने के बाद संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि प्रियंका गांधी से पुरानी पेंशन बहाल करने सम्बन्धी मांगों से अवगत कराया गया है। उन्हें बताया गया है एक जनवरी 2004 को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करके अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू की थी। सरकार की यह व्यवस्था का ना तो कर्मचारियों के हित में है और ना ही देश और सरकार के हित में है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में कर्मचारियों को उनकी आखिरी तनख्वाह का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलता था। नई पेंशन व्यवस्था लागू होने के बाद अब कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा खत्म हो गयी है। उन्होंने बताया कि आज प्रियंका गांधी से मुलाकात में इस मुद्दे को बताया गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने हम लोगों की बात को ध्यान से सुना गया है। विजय कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने कहा कि जब 40 साल तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित नहीं है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि प्रियंका ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में वापसी के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगी और उनकी पार्टी इस मुद्दे को चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल करेगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने हमारे पत्र को तुरंत ही कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के पास भिजवाया। बता दें कि इस समय देश में करीब 60 लाख पेंशनभागी हैं, जिनमें से 13 लाख उत्तर प्रदेश में हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...