...तो प्रियंका गांधी इस बार नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, संगठन के लिए करेंगी काम
कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नए ढ़ंग से खड़ा करने की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने बुधवार को लखनऊ में साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि वह संगठन के लिए काम करेंगी। वह चुनावी मैदान में अधिक से अधिक लोकसभा जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी को 41 लोकसभा सीटों को जीताने की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में वह उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यालय नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही है। मंगलवार को नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं के साथ 16 घंटे मैराथन बैठक हुईं। दोपहर 1 बजे से बैठक शुरू हुई और पूरी रात चली और बुधवार सुबह 5:30 बजे खत्म हुई।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। यूपी में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी का ही मुकाबला होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की जरुरत हैं। उन्होंने कहा, ''मैं संगठन के बारे में सीख रही हूं। मैं लोगों की राय सुन रही हूं। आखिर चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर भी बात हो रही है।'' बता दें कि मंगलवार को बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का दर्द प्रियंका गांधी के सामने आया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में किस तरीके का भाई-भतीजावाद व्याप्त है। ऐसे में उन्होंने कहा यहां पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक दोनों नेता भले ही अलग-अलग कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं, लेकिन अन्दर पूछे जाने वाले सवालों में एक से थे। संगठन की कमजोर हालत के कारण, लोकसभा क्षेत्र के समीकरण, टिकट किसको, मिलकर जीताना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया नीचे हॉल में बैठके कर रहे हैं जबकि प्रियंका ऊपर मीटिंग कक्ष में। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पूरे समय अपने कमरे में बैठे रहते हैं। पार्टी की बैठक में बड़े नेता जीतिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आराधना मिश्रा मोना, रत्ना सिंह भी शामिल रही।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...