प्रियंका गांधी के रायबरेली पहुंचते ही लगे उनके खिलाफ पोस्टर

राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद रायबरेली में कार्यकर्ताओं से रुबरु होने बुधवार की रात को प्रियंका गांधी जिले में पहुंची। दिनभर अमेठी संसदीय क्षेत्र में रहने के बाद शाम को उनके भुएमऊ पहुंचते ही जिले में एक बार फिर से पोस्टरवार शुरू हो गया है। कभी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के गायब रहने के पोस्टर लगने के बाद बुधवार की रात को प्रियंका गांधी पर तीखी टिप्पणी की गई है। रायबरेली शहर में पोस्टर लगाकर प्रियंका और सोनिया गांधी पर तीखी टिप्पणी की गई है। पोस्टर में अवधी भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है, 'रायबरेली मां जब-जब आई संकट की घड़ी कबौ ना बिटिया महतारी दिखाई पड़ी'। यही नहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर जनता के दिल पर चोट पहुंचाने की भी बात कहीं गई है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
बता दें प्रियंका गांधी तीन दिनों के लिए पूर्वांचल दौरे पर आई है। बुधवार को उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है, वहीं आज वह रायबरेली संसदीय सीट की पांच विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से भुएमऊ गेस्टहाउस में बैठक करेंगी। वही कल वह सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगी। उनके रायबरेली पहुंचते ही फिर से बिना किसी नाम एक प्रियंका और सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्टर लग गए है। यही नहीं पार्टी कार्यालय के सामने भी प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए है। पोस्टरवार पर जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि कुछ लोग राजनीति लाभ के लिए यह सब काम कर रहे हैं, लेकिन वह कभी भी सफल नहीं होंगे। रायबरेली से सोनिया गांधी जी भारी मतों से एक बार से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पिछले साल से सिर्फ पोस्टर ही लगा रहे हैं, इसके अलावा कुछ कर नहीं पाए है वह लोग। रायबरेली की जनता सबको समझती है।

मां की संसदीय क्षेत्र की बनाएंगी रूपरेखा
प्रियंका गांधी मां सोनिया गांधी का चुनावी मैनेजमेंट हर बार की तरह इस बार भी संभालेंगी। रायबरेली में भले ही 6 मई को वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले यहां पर प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गई है। आज वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, विधायक और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। बता दें रायबरेली में सदर, हरचंदपुर, बछरावां, ऊंचाहार और सरेनी विधानसभा है। सदर और हरचंदपुर विधानसभा में कांग्रेसी विधायक है। वहीं, बीजेपी के भी दो विधानसभाओं में विधायक है। ऐसे में इस बार इस सीट पर चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें, भाजपा से यहां के लिए टिकट दिनेश प्रताप सिंह और अजय अग्रवाल मांग रहे हैं। इनके अलावा बीजेपी इस सीट से मीनाक्षी लेखी या फिर किसी और उतारने में लगी हुई है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
