'यूपी में सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस'
प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई जान सी आ गई है। अब पार्टी के नेता खुल कर कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ऐसी ही सुगबुगाहट के साथ-साथ सरगरमी भी देखी गई। एक तरफ जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यालय के लॉन में नए लोगों को पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत कर रहे थे, तो वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर कार्यालय के पहले तल पर बने अपने ऑफिस में माथापच्ची कर प्रियंका गांधी वाड्रा के आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे थे। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने भी चुनाव को लेकर अपनी टिप्पणी दी है।
लखनऊ के कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
यह खबर भी पढ़ें- प्रियंका-राहुल के आने से पहले 'किरण' की मदद से एसपीजी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का चप्पा-चप्पा छाना
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा भी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में प्रियंका के स्वागत में जुटी हुई थीं। जब उनसे पूछा प्रियंका गांधी के आगमन की क्या तैयारी है और आगे की क्या योजना है। तो आराधना मिश्रा ने बताया कि जोरदार स्वागत किया जाएगा और कांग्रेस सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 13 फरवरी तक प्रियंका प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और आगे की रणनीति बनाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 5 घंटे का रोड शो लखनऊ में होगा। प्रियंका गांधी की सेना इसलिए तैयार हो गई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का नया रूप दिखाने के लिए पूरे प्रदेश कार्यालय को सजाया जा रहा है। रविवार को पूरी रात काम किए जाने की योजना है। रविवार को कांग्रेस सेवा दल के लोग पार्टी का पुराना पड़ चुका झंडा फहरा चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें- लोक सभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका, राहुल और सिंधिया का लखनऊ में रोड शो
मीडिया ब्रीफिंग के लिए मिलेगा नया हॉल
अपने लखनऊ दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक माह से भी कम समय में तैयार किए गए हाल के उद्घाटन के साथ-साथ मीडिया को यहीं पर ब्रीफ भी कर सकते हैं। अभी तक जिस कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती थी वो बहुत ही छोटा था और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसमे अव्यवस्था फैल जाती थी। प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बहुत दिनों के बाद किसी नई बनी चीज़ का लोकार्पण होगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...