झारखंड में राजद ने महागठबंधन को दिखाया ठेंगा, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले झारखंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी जहां भाजपा में शामिल हो गई हैं, तो वहीं राजद ने यहां पर महागठबंधन को ठेंगा दिखा दिया है। मुखियाविहीन हुई राजद ने यहां पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राजद ने शिबू सोरने सहित अन्य पार्टियों के साथ हुए महागठबंधन में शामिल न होते हुए सभी 14 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: विरोध के बावजूद कांग्रेस ने चिंदबरम के बेटे को दिया टिकट, यह है वजह
राजद के प्रधान महासचिव संजय यादव ने कहा कि महागठबंधन में पलामू सीट छोड़ने की बात की जा रही थी। यह पार्टी के लिए सही बात नहीं थी। ऐसे में पार्टी ने यहां से सभी सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रही है। प्रदेश में संगठन एकजुट है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही बातों पर विश्वास न किया जाए। प्रदेश में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दे दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं भी चौकीदार' पर राबड़ी देवी का तंज, ट्वीट कर कही ये बात
प्रदेश में बदल गया है राजनीतिक समीकरण
झारखंड में इस समय सबसे बड़ी खबर राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नापूर्णा देवी के पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही है। उनकी भाजपा में एंट्री के बाद राजद पार्टी पूरी तरह से कमजोर पड़ गई है। ऐसे में पार्टी ने अपनी साख को बनाए रखने के लिए सभी जगह से यहां पर उतरने का फैसला लिया है। इस समय सोशल मीडिया पर अन्नापूर्णा देवी के लेकर में चर्चा का बाजार गर्म है। राजद के नेता व कार्यकर्ता भी अन्नपूर्णा देवी के निर्णय को लेकर पशोपेश में है। हालांकि अब महागठबंधन राजद प्रदेश अध्यक्ष को रोकने के लिए 2 सीटों के लिए मनाने का प्रयास भी कर रहा है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
