'पहला वोट मोदी को' अभियान का शुभारंभ, युवाओं को ऐसे जोड़ेगी बीजेपी

युवा मतदाताओं को रिझाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में आज 'पहला वोट मोदी को' अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। 1090 चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 403 विधानसभाओं में घूम-घूमकर मोदी जी की योजनाओं को जनता के बीच में बताने वाले 25 रथों को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना भी किया।
कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को बिगाड़ने वाले बुआ-भतीजे आज एक हो गए है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी संविधान से ऊपर काम कर रही है। वहां पर सीबीआई को अपना काम करने से रोका जा रहा है। अगर बांग्लादेश का कोई व्यक्ति आ जाए, तो उसका स्वागत किया जाता है। वहीं, भाजपा के नेताओं को प्रदेश में रैली नहीं करने दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि आज के समय में बुआ-भतीजे एक हो गए है। उन्होंने प्रदेश को किस तरीके से लूटा यह जनता जान रही है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार पिछले 60 सालों में जो काम नहीं कर पाई वह काम मोदी सरकार में हुआ है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डा. महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी और अनुभव द्विवेदी मौजूद रहे।

92 संगठात्मक जिलों में जाएंगे रथ
आज से शुरू हुए अभियान 'पहला वोट मोदी को' के बारे में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रदेश के सभी 92 संगठात्मक जिलों में लगभग 200 महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बाहर हमारी गाड़ियां जाएंगी और लोगों को जागरूक करेंगी। जो युवा पहली बार लोकसभा में वोट डालने जा हैं, उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ता पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से मिलेंगे और उन्हें वोट देने का संकल्प और शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा युवाओं को एक बार फिर से मोदी सरकार को लाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा ही देश का निर्माण करने के लिए आगे आ सकता है।
भाजपा का यह है प्लान
भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आने के लिए युवा वोटरों पर टारगेट कर रही है। इस अभियान के तहत जो युवा पहली बार आगामी लोकसभा वोट डालने जा रहे हैं वह मोदी सरकार को वोट करें, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले भाजयुमो के इस अभियान में कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक जाएंगे। वह युवाओं को समझाएंगे कि नरेद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना है। बता दें कि इस बार 18 से 19 साल के बीच पहली बार मतदान करेंगे।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
