दिनेश लाल यादव का दावा भोजपुरी के तीनों कलाकार जीत रहे अपनी सीट
समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस बार भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उतारा है। दिनेश लाल यादव इस बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। सपा मुखिया के सामने फिलहाल दिनेश लाल निरहुआ जीतने का वादा कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम आजमगढ़ से चुनावा जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर हम इस बार जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में सांपों के बीच नजर आई प्रियंका गांधी, हाथ में उठाकर कहीं ये बातें
उन्होंने कहा कि सिर्फ हम ही नही बल्कि भोजपुरी के सभी स्टार अपनी लोकप्रियता के दम पर भी कड़ी चुनौती रहे हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का कहना है कि भोजपुरी अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी, रवि किशन और वह खुद लोकसभा चुनाव जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्वास के पीछे कारण यह नहीं है कि हम बहुत सक्षम हैं, हम जीतेंगे क्योंकि हम सच्चाई के साथ हैं और जनता मोदी जी को पीएम के रूप में फिर से देखना चाहती है। जनता का हमें पूरी तरह से साथ मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जीत का चौका लगाने के लिए उतरेगा यह चेहरा
क्या है जातीय समीकरण
आजमगढ़ संसदीय सीट पर जातीय गणित बहुत अलग है। इसको ध्यान में रखकर ही बीजेपी ने भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार ‘निरहुआ’ को अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। इस लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाताओं में से साढ़े तीन लाख से अधिक यादव, तीन लाख से अधिक मुसलमान और करीब तीन लाख दलित हैं। यह जातीय समीकरण ही अपने आप में अलग है और यह अखिलेश यादव की राह को आसान कर रहा है। यही वोट ही ‘निरहुआ’ के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। अब भाजपा को उम्मीद है कि ‘निरहुआ’ सपा के वोटर यानी यादवों में सेंध लगाएंगे और गैर यादव ओबोसी, दलित और सवर्ण तबका भी बीजेपी के साथ खड़ा होगा, जिससे यहां बाजी पलट सकती है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...