2014 में कांग्रेस ने की थी यह घोषणा, इस बार क्या रहेगा खास

कांग्रेस पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहुत योजनाएं लेकर आ रहे हैं। वैसे, इस बार कांग्रेस का घोषणा पत्र खास होगा। इसके बारे में कुछ ही समय में पता चल जाएगा। कांग्रेस पार्टी जब 2014 में सत्ता में थी, उस समय कांग्रेस ने कई बड़े ऐलान किए थे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में रोजगार, उद्ययोग, पर्यावरण और शहरीकरण पर फोकस किया था।
यह भी पढ़ें: धौरहरा से ही चुनाव लड़ेंगे जितिन प्रसाद, लखनऊ से नहीं लड़ेंगे चुनाव
2014 के समय यह हुई थी प्रमुख घोषणाएं
रोजगार
10 करोड़ युवाओं को पांच साल में स्किल डिवेलपमेंट के जरिए रोजगार देने का वादा किया गया था।
गरीबों को मदद
देश के सभी सभी बेघर लोगों को कांग्रेस सरकर ने इंदिरा और राजीव गांधी आवास योजनाओं के तहत घर दिए जाने का वादा किया था। यही नहीं 20 साल तक एक मकान में बतौर किराएदार रहने वाले व्यक्ति को घर का मालिक बनाएं जाने का वादा किया था गया थ। यहीं नहीं कहा गया था कि शहरों में झुग्गियों की जगह 2017 तक पक्के मकान बनाने का वादा था।
मुसलमान
मुसलमानों के वोट को अपनी तरफ आर्कषित करने के लिए मॉइनॉरिटी के हितों की सुरक्षा के लिए सांप्रदायिक हिंसा बिल को प्राथिमकता से पास कराए जाने का वादा था।
महिला
महिला महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता के लिए काम करने का वादा किया था। यही नहीं महिला आरक्षण बिल पास कराने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सिटिजन चार्टर लाए जाने का वादा किया था। महिलाओं के लिए खास सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को सस्ती ब्याज दर पर एक लाख तक का लोन देने का वादा किया गया था।
छात्र
स्टूडेंट्स छात्रों के लिए कांग्रेस ने खास वादा किया था। इसमें देश के मिडल वर्ग को हायर एजुकेशन पर जोर देने का वादा किया गया था। स्टूडेंट्स के हितों के लिए नेशनल स्टूडेंट कमीशन कांग्रेस बनाने जा रही थी। .
जीएसटी
जीएसटी बिल लाने का वादा कांग्रेस ने किया था। हालांकि बीजेपी इसके लेकर आई। इसके साथ ही कांग्रेस ने एक साल में ही नई डीटीसी (प्रत्यक्ष कर संहिता) लागू कराए जाने का वादा किया था।
स्वास्थ्य
सभी की सेहत का ख्याल रखते हुए देश के सभी नागरिकों को सेहत का अधिकार देने का वाद किया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए भी वादा था।
उद्योग
व्यापार और इकोनॉमी के लिए बेहतर माहौल देने के लिए उद्यमशीलता का अधिकार दिए जाने का वादा किया गया था।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
