जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताने रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी

रायबरेली से सांसद व यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में मिली जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। यहां पर वह जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रे की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। सोनिया गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। रायबरेली से लगातार पांचवीं बार सफलता मिलने के बाद सोनिया-प्रियंका ने जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें: अब और सस्ता होगा होम लोन, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट किया 0.25% कम
यही नहीं इस दौरान संगठन की नब्ज भी टटोली गई। बता दें इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी का जीत का मार्जिन काफी कम हो गया है। मार्जिन कम होने की वजह से वह इस बार उन्होंने इस बाद जल्दी दौरा किया है। वैसे, रायबरेली और अमेठी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, लेकिन इस बार अमेठी से कांग्रेस को हार मिली है। सोनिया गांधी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। 2004 से लगातार सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।
प्रियंका गांधी ने की पूर्वांचल में हार की समीक्षा
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची और उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। आज रायबरेली में वह निराशाजनक प्रदर्शन की वजह तलाशेंगी। ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक रायबरेली में हो रही है। प्रियंका गांधी के पास इस समय बुन्देलखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों का प्रभार है। आज की समीक्षा बैठक के लिए उन्होंने सभी सीटों के पार्टी प्रत्याशियों, कोआर्डिनेटर और जिला-शहर अध्यक्षों को बुलाया है। यूपी आने से पहले प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर सुबह लोगों को जेठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार की बधाई दी। इसके अलावा शाम को भाजपा सरकार पर हमला बोला कि यूपी सरकार जनता के मुद्दों पर काम करने की बजाय पत्रकारों, किसानों, प्रतिनिधियों पर डर का डंडा चला रही है। हालांकि बैठक से पहले ही कांग्रेस के तमाम जिला और शहर अध्यक्षों में समीक्षा बैठक से पहले प्रारूप पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
