क्या फिर चलेगा मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट पर गैम्बलर का जादू, पढ़ें रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी में दो दिन पहले शामिल हुए मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुम्मई उत्तरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस में बुधवार को उर्मिला मातोंडकर शामिल हुई थी। कांग्रेस पार्टी में उनके शामिल होते ही यह अटकलें तेज हो गई थी कि कांग्रेस एक बार फिर से इसी सीट से उतार सकती है। आखिरकार पार्टी ने उन्हें कांग्रेस के सबसे कठिन सीट मानी जाने वाली मुम्बई नॉर्थ सीट से उतार दिया है।
यह भी पढ़ें: साईकिल के गढ़ में क्या कमल खिला पाएंगी जयाप्रदा, पढ़ें खास रिपोर्ट
बता दें इस सीट से पिछली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से चार लाख 46 हजार 582 मतों के अंतर से हो गए थे। इतने बड़े अंतर से गोपाल शेट्टी की हुई जीत पूरे देश में चर्चा का विषय रही थी। इस सीट से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक भी चुनाव जीतते रहे हैं। उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने फिल्मी चेहरे को उनके सामने उतारा था और गोविंदा का जादू इस कदर चला कि पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाइक को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस ने फिल्मी जगह के चेहरे को यहां पर उतारकर बड़ा दांव चला है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव
बता दें मुम्बई शहर में 6 लोकसभा सीटें आती है। इन सभी सीटों पर चुनाव 29 अप्रैल को है। पार्टी ने अन्य सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस सीट से मजबूत प्रत्याशी को उतारा चाहती थी। इस सीट पर पार्टी पहले ऐश्वर्या जोशी व शिल्पा शिंदे को उतारने पर विचार कर रही थी, लेकिन सामने बड़ा चेहरा होने के कारण कांग्रेस ने दोनों ही चेहरों को टिकट दिया। आखिरकार अब फिल्मी दुनिया के चेहरे को लाकर गोपाल शेट्टी को मजबूत चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों बेगूसराय सीट से नहीं लड़ना चाहते गिरिराज सिंह
मुम्बई नॉर्थ की सीट भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर लगातार उनके ही प्रत्याशी जीतते आए है। 2004 के चुनाव में गोविंदा ने यहां से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था और राम नाइक को शिकस्त दी थी। इसके बाद राम नाइक फिर से 2009 में चुनाव लड़े, लेकिन संजय निरुपम से वह 4,779 मतों से हार गए। राम नाइक के हारने का प्रमुख कारण मनसे के उम्मीदवार शिरीष पारकार को 1 लाख 47 हजार 502 वोट मिले थे। राम नाइक की लगातार दो हार ने ही उनका राजनैतिक करियर बर्बाद कर दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने गोपाल शेट्टी को उतारा था और उनके सामने वर्तमान सांसद संजय निरुपम थे, लेकिन उस बार फिर से बीजेपी का जादू चला।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
कांग्रेस को मिल सकता है फायदा
फिल्मी चेहरे को एक बार फिर से मुम्बई नॉर्थ सीट से उतारकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। इस सीट से कांग्रेस को फिर से उम्मीद है कि फिल्मी दुनिया का जादू चलेगा। कांग्रेस पार्टी ने ही 2004 के चुनाव में गोविंदा को उतारकर बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को हरा दिया था। वैसे, कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम की रणनीति यहां पर काम कर सकती है। संजय निरुपम यहां से एक बार सांसद रहे हैं और उनकी उत्तर भारतीय वोटरों में अच्छी पकड़ है। कांग्रेस ने उन्हें पास की उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में संजय निरुपम का फैक्टर के साथ ही साथ फिल्मी दुनिया का भी जादू चल सकता है। उर्मिला मातोंडकर को इस सीट पर महिला होने के साथ ही अभिनेत्री होने का भी फायदा मिल सकता है। उन्हें फिल्मी दुनिया का अगर अच्छा समर्थन मिला, तो वह गोपाल शेट्टी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
