श्रीराम जन्मभूमि पर ही होगा भव्य मंदिर का निर्माण : अमित शाह
पूर्वांचल के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र बताने महराजगंज गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया। यही पूर्वांचल की सीटों पर राममंदिर के महत्व को समझते हुए उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि रामजन्म भूमि पर ही हम भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कराने के लिए वहां कि 42 एकड़ भूमि को श्रीरामजन्म भूमि न्यास परिषद को देने का फैसला सरकार ने कर लिया है। सरकार न्याय परिषद को जल्द ही जमीन दे देंगी। सरकार जमीन देने जा रही है लेकिन विपक्षी पार्टियों को यह बात रास नहीं आ रही है। उनको भी जनता के सामने आकर बोलना चाहिए और अपनी राय देनी चाहिए।
घुसपैठियों का देश से होगा सफाया
महागठबंधन पर वार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार असम से 40 लाख घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का कार्य कर रही है। ये बुआ-भतीजा के लिए घुसपैठिए वोट बैंक हो सकते हैं, लेकिन भाजपा के लिए। भाजपा देश हित में किसी भी मामले से समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा की सरकार बनते ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे जितने गठबंधन बन जाएं, सारे दल एक हो जाएं इसके बाद भी हम जनता के समर्थन से अभूतपूर्व विजय को हासिल करेंगे और प्रचण्ड बहुमत के साथ एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली में दो दशक से सक्रिय हैं प्रियंका, इस चुनाव में पहली बार किया था प्रचार
भाजपा ने मच्छर और माफियाओं को किया साफ
भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अलिखेश यादव और मायावती पर तंज करते हुए कहा कि बुआ-भतीजा के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में मच्छरों व माफियाओं का आतंक था। 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दोनों ही उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहे हैं। हमने निजाम राज (नसीमुद्दीन, आजम खां, मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए) को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने प्रदेश में आंतक का कॉरिडोर बना दिया था। इनकी वजह से यूपी विकास के मामले में पिछड़ रहा था और इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को बैक बेंचर श्रेणी में ला दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही विकास की गति तेज हुई है। यही नहीं, केंद्र सरकार की उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सैकड़ों योजनाएं हैं जो कि गरीबों, किसानों व मजदूरों के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रही है।
ये हैं लोकसभा की सीटें
आज महराजगंज में 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करने गए अमित शाह की नजर यहां की 13 सीटों होगी। महराजगंज की जनसभा में गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, घोसी (मऊ), आजमगढ़, लालगंज, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज और बलिया के बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया था। उनके साथ में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय मौजूद थे। इस क्षेत्र में भाजपा के पास 11 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 के समय 12 सीटें थी, लेकिन उपचुनाव में गोरखपुर की सीट पर भाजपा हार गई थी। अब ऐसे में एक बार फिर इस क्षेत्र में इतिहास रचने के लिए बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की गई है। इन सीटों पर इस बार के सियासी समीकरण कुछ अलग दिख रहे हैं, इस क्षेत्र की कमान कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सौंप दी हैं। इसके अलावा सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद यहां की सीटों पर जातीय आधार पर गठबंधन हावी होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में भाजपा इन सभी समीकरणों को भेदने में जुट गई है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...