बिहार में 19 सीटों पर लड़ेगी राजद, कांग्रेस को मिल गई पटना साहिब सीट

पिछले कई दिनों से चल रहे कयासों के बाद आखिरकार शुक्रवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया। सीटों का बंटवारा होने के यहां पर कांग्रेस के हिस्से में चार सीटें आई है। कांग्रेस बिहार में सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर (सुरक्षित) से डॉ अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम (सुरक्षित) से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन की पटना में हुई प्रेस कांफ्रेस में आरजेडी की ओर तेजस्वी यादव कांग्रेस की ओर से शक्ति सिंह गोहिल और मदन मोहन झा मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: साईकिल के गढ़ में क्या कमल खिला पाएंगी जयाप्रदा, पढ़ें खास रिपोर्ट
आरएलएसपी की ओर से उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझाी और महागठबंधन के बाकी नेता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। बता दें अभी भी कुछ सीटों को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। दरभंगा और पटना साहिब सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारना चाहती है। इन दोनों ही सीटों से सेटिंग सांसद कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हालांकि पटना साहिब की सीट कांग्रेस को दे दी गई है। महागठबंधन में आरजेडी के पास पाटलिपुत्र, दरभंगा, सारण, बेगूसराय, सीवान, महाराजगंज, बक्सर, जहानाबाद और गोपालगंज सीट भी आई है। वीआईपी के हिस्से में तीन सीटें आई है। इसमें से वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी खगड़िया सीट और मुजफ्फरपुर से डॉ राजभूषण चौधरी निषाद चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अभी मधुबनी लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बता दें बिहार में 40 लोकसभा सीटें है। एक तरफ बीजेपी और जेडयू लड़ मिलकर लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस और राजद चार अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सपा ने घोषित किए 5 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी, इन्हें मिला टिकट
इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा
राजद के पास ये 19 सीटें
भागलपुर, बांका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, झंझारपुर, अररिया, सीतामढ़ी और शिवहर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
9 सीटों पर लड़ेंगी कांग्रेस
महागठबंधन के बाद हुए बंटवारे में कांग्रेस को पटना साहिब, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुंगेर, सासाराम, वाल्मीकि नगर और सुपौल की सीटें मिली है। कांग्रेस ने इसमें से चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजे मोदी, कांग्रेस को बताया किसान विरोधी पार्टी
अन्य दलों को मिली इतनी सीटें
हम- 3 सीटें (नालंदा, औरंगाबाद और गया)
आरएलएसपी- 5 सीटें (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट, जमुई)
वीआईपी- 3 सीटें (मधुबनी, मुजफ्फरपुर, खगड़िया)
सीपीआई (एमएल) को आरा सीट मिली है।
राजद ने इनको दिया टिकट
भागलपुर- बुलो मंडल
मधेपुरा- शरद यादव
गोपालगंज- सुरेंद्र राम
सीवान-हिना साहेब
महाराजगंज- रंधीर सिंह
बांका- जयप्रकाश नारायण यादव
दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी
वैशाली- रघुवंश प्रसाद सिंह
सारण- चंद्रिका राय
हाजीपुर- शिवचंद्र राम
बेगूसराय- तनवीर हसन
पाटलिपुत्र- मीसा भारती
बक्सर- जगदानंद सिंह
जहानाबाद-सुरेंद्र यादव
झंझारपुर-गुलाब यादव
अररिया-सरफराज आलम
सीतामढ़ी-अर्जुन राय
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
