बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह: अमित शाह
स्वाभिमान की बात को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेगे। यह बात बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके कहीं। अमित शाह ने लिखा, 'गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
यह भी पढ़ें: हाथरस में सांसद का टिकट काटकर बीजेपी ने इस विधायक पर खेला दांव
बता दें इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही गिरिराज सिंह नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे एक भी बार पूछा नहीं गया कि आखिरकार क्यों मेरी सीट बदल दी गई। उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना ही कर दिया। बता दें इस सीट से जेएनयू के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार भी चुनाव लड़ेंगे। भूमिहार बहुल्य वाली इस सीट से दो-दो भूमिहार उम्मीदवार है। वैसे कहा जा रहा है कि गिरिराज सिंह भले ही इसे स्वाभिमान का रंग दे रहे हैं, लेकिन इसके पीछे बेगूसराय में उनकी जाति के वोटों का गणित उन्हें परेशान किए हुए है। अगर अब वह चुनाव लड़ते हैं तो बेगूसराय सीट पर इस बार दिलचस्प चुनावी जंग देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...