91 सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, 11 अप्रैल को होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019 में 91 सीटों पर अब प्रत्याशियों के बाद जनता की बारी आ गई है। 11 अप्रैल को देश की 91 सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा। आज अंतिम दिन भी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को चुनाव जीताने के लिए कोई कोरी कसर नहीं छोड़ी है। पहले चरण में जिन 91 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें है। इसमें सहारनपुर, कैराना, जफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की सीटें है। इन सीटों पर 96 प्रत्याशी अपनी किश्मत अजमा रहे हैं। यूपी की इन सीटों के लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 1.50 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 82.24 लाख पुरुष, 68.39 लाख महिला और 1,014 तृतीय लिंग के वोट अपना वोट डालेंगे।
यह भी पढ़ें: राजद सत्ता में सहयोगी बनी तो खत्म होगी नई पेंशन स्किम, पुरानी होगी लागू
इनकी प्रतिष्ठा लगी दांव पर
पहले चरण का प्रचार-प्रसार आज शाम को थम जाएगा। इस मुकाबले में कई केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, महेश शर्मा और सत्यपाल सिंह प्रमुख है। इसके अलावा पहले चरण के चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह, जयंत चौधरी, हरीश रावत और नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। पहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: निरहुआ ने आजमगढ़ में डाला डेरा, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
यूपी पर सबकी नजर
सबसे ज्यादा 80 संसदीय क्षेत्र वाले यूपी में पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना और बिजनौर शामिल है।
बिहार में इन सीटों पर चुनाव
इस बार बिहार की नवादा सीट पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है यह सीट राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में आई है। इस सीट से अभी सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह है। जिन्हें इस बार बेगूसराय से टिकट दिया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद, गया, जमुई लोकसभा सीट पर चुनाव होगा।
इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
उत्तराखंड- टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार सहित सभी सीटों पर चुनाव होगा।
आंध्र प्रदेश- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, चित्तूर, राजमुंदरी, एलुरु, राजामपेट, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हिंदुपुर, तिरुपति, कड़पा, विजयवाड़ा, काकीनाडा, विशाखापट्नम, कर्नूल, विजयनगरम, मछलीपट्टनम
महाराष्ट्र- नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल, वर्धा, गढ़चिरौली, रामतेक, भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटें है।
तेलंगाना- अदिलाबाद, वारंगल, नालगोंडा, मेढक, जाहिराबाद, करीमनगर, महबूबाबाद, चेवेल्ला, निजामाबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, नगरकुरनूल, भोंगिर, खम्माम, महबूबनगर, पेडापल्ली.
छत्तीसगढ़- बस्तर,
जम्मू कश्मीर - बारामूला, जम्मू और
पूर्वोत्तर भारत- मणिपुर की बाहरी मणिपुर, मेघालय की शिलांग, तूरा और मिजोरम की मिजोरम, नगालैंड की नगालैंड सीट, त्रिपुरा- त्रिपुरा पश्चिम और सिक्किम में सिक्किम सीट पर वोट डाले जाएंगे।
ओडिशा- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह- अंडमान निकोबार द्वीप समूह,
लक्षद्वीप- लक्षद्वीप
पश्चिम बंगाल- कूच विहार और अलीपुरदुआर सीट पर भी मतदान होगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
