रंगों से भी हो सकते हैं कई बड़े नुकसान, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

होली रंगों और मस्ती का त्योहार है लेकिन कई बार ये रंग और मस्ती हमपर भारी पड़ जाते हैं। आजकल बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार है और खरीदते समय हम पहचान नहीं कर पाते कि कौन सा रंग अच्छा और कौन सा बुरा। कई रंग ऐसे भी है जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली खेलने के बाद हम इसे गंभीरता से नहीं लेते तो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। हम आपको डरा नहीं रहे हैं बल्कि सर्तक कर रहे हैं जिससे ये त्योहार आपके जीवन मे सिर्फ खुशियां लेकर आए।
ये हैं नुकसान
1. रंग खेलते समय सबसे ज्यादा खतरा आंखों के लिए होता है, कई बार आंखों में रंग जाने से ये लाल हो जाती हैं और इनमें जलन होने लगती है। इसके अलावा केमिकल से बना रंग आंखों के अंदर जाने से रोशनी भी जा सकती है।
2. केमिकल वाले रंग हमारी त्वचा के लिए बहुत घातक होते हैं। रंग सूखने के बाद खुजली होने लगती है, दाग पड़ जाता है और सूजन पड़ जाना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। यही नहीं स्किन कैंसर का खतरा बना रहता है।
3. सूखे रंग और भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। सूखा रंग हवा में मिलकर आपके नाक और मुंह के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाता है। जो कि दमा और सांस जैसी बीमारियों को जन्म देता है।
4. बाजार में बिक रहे केमिकल से बने रंग बालों पर भी बुरा असर डालते हैं। बालों में रंग लगने के बाद बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी कई समस्याएं होती है।

बचाव
1. होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में मेटल ऑक्साइड मिला होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए रंग खेलने से पहले बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगा लें।
2. रंग खेलने से पहले अच्छे तरीके से चेहरे पर और बाकी खुले हिस्सों में तेत या वैसलीन अच्छे तरीके से लगा लें जिससे रंग का असर कम हो।
3. होली में लगे रंग को उतारने के लिए लोग अक्सर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इससे तो रंग और ज्यादा पक्का हो जाता है। इसलिए हमेशा रंग छुड़ाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
4. कई बार लोग रंग छुड़ाने के लिए केरोसीन ऑयल, पेट्रोल आदि का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से शरीर पर दाने निकल सकते हैं। रंग छुड़ाने के लिए घर में बना बेसन का पेस्ट का प्रयोग सबसे बेहतर उपाय है।
ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है डार्क चॉकलेट
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
