
गर्मियों के मौसम कई लोग तो हर मौसम में रात को नहाने के बाद ही सोने जाते हैं। अब सवाल है कि क्या रात को ठंडे पानी ने नहाना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानने की कोशिश करते हैं।
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने तथाकथित चैनल को बताया कि गर्मियों में रात को नहाना बेहद लाभकारी हो सकता है। दिनभर भागदौड़ की वजह से लोगों के शरीर पर पसीना, गंदगी और टॉक्सिक तत्व जमा हो जाते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में रात को नहाने से आपका शरीर साफ हो जाता है और अच्छी नींद आने में मिल सकती है। रात को आप ठंडे या गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। रात को नहाने से आपका स्ट्रेस लेवल कम हो सकता है और मूड बेहतर हो सकता है। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है।