स्वाद में लाजवाब मटर सेहत के लिए भी है फायदेमंद
सर्दियों में कई डिशेज बनाने में मटर का इस्तेमाल किया जाता है। हम सब स्वाद के लिए ही इसे खाते हैं, लेकिन मटर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। मटर में मौजूद जिंक, मैगनीज, आयरन और तांबा शरीर को बीमारियों से बचाता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्यून पॉवर को बढ़ाते है। इससे शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
एक रिसर्च में पता चला है कि हरी मटर में काउमेस्ट्रोल होता है जो एक तरह का फाइटोन्यूट्रिएन्ट होता है। अगर शरीर में इसकी संतुलित मात्रा होती है तो कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि अगर आप हर दिन हरी मटर खाएं करें तो पेट का कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
ठंड में ज्यादा देर तक पानी में काम करने से कुछ लोगों के हाथों में सूजन हो जाती है। इसमें भी मटर फायदा करती है। बस आप मटर को दरदरा पीस कर उसका काढ़ा बना लें और इसे गुनगुना कर लें। अब इसमें कुछ देर अपने हाथ डालकर बैठ जाएं, सूजन कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखेगी 'कालीमिर्च'
हरी मटर में मौजूद फाइटोन्यूटिंस और कैरोटिन शरीर को ऊर्जावान और हमेशा जवां बनाएं रखने में शक्ति देता है।
हरी मटर में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए इसे खाने से आपका पेट भी भर जाता है और फैट भी नहीं बढ़ता। इसलिए यह वजन घटाने में सहायक है।
हरी मटर में शरीर से ट्राइग्सिराइड्स के स्तर को कम करने का गुण होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...