भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये फल, सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान

अगर आप खाली पेट फलों का सेवन कर रहे हैं तो सबसे पहले यह खबर पढ़ लीजिए। कुछ ऐसे फल है जिनका खाली पेट खाने से नुकसान हो सकता है। वैसे, फलों का सेवन करना हमेशा ही सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन कभी-कभी नुकसानदायक भी हो सकता है। वैसे, फलों का सेवन करने से न सिर्फ लंबी आयु, बल्कि खूबसूरती भी प्रदान करते हैं।
फलों का लगातार सेवन करने से फलों में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में भी पाया जाता है जो कि शरीर के अच्छी तरह काम करने के लिए बेहद ही जरूरी होते हैं। यही नहीं, नियमित रूप से फलों के सेवन करते रहने से हीट स्ट्रोक, हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) और हृदय रोग जैसी बीमारियों से भी लड़ा जा सकता है।
जानिए डेल्टा प्लस वैरिएंट से कितना सुरक्षित रहेंगे आप, कैसे जा सकता है बचा
वैसे, फलों में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में उनके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। इसी तरह से कुछ लोग फलों का खाली पेट ही सेवन करते हैं, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसे फल है जिनका खाली पेट सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।
आम
वैसे, आम फलों का राजा होता है, लेकिन खाली पेट सेवन करने से नुकसान हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, आम को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत ही तेजी से बढ़ता है। बता दें, आम में काफी मात्रा में शुगर पाई जाती है। इसकी वजह से डायबिटीज का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आम का खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए। Fact Check : आयुर्वेदिक दवा खाने से नहीं बढ़ रहा ऑक्सीजन, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
नाशपाती
नाशपाती का भी सेवन करना कई बार सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे, ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार नुकसान भी होता है। नाशपाती में फाइबर का खजाना पाया जाता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। इसकी वजह से शरीर का पाचन प्रक्रिया भी खराब हो सकता है।
केला
वैसे, केला सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है, खाली पेट ही इसका सेवन करने से नुकसान हो सकता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे नुकसान भी हो सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। यही नहीं, खाली पेट केला खाना दिल के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
अंगूर
अंगूर भी एक साइट्रस फल है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में एसिड पाया जाता है। ऐसे में एसिड वाले फलों का सेवन खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। खाली पेट सेवन करने से गैस्ट्रिक अल्सर और पेट में जलन और गैस की भी शिकायत हो सकती है। अंगूर के अलावा संतरा भी प्रयोग खाली पेट नहीं करना चाहिए। यह एक साइट्रस फल होता है, इसका भी खाली पेट सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
Fact Check: इन घरेलू नुस्खे को अपनाने से दूर हो जाता है कोरोना, जानिए सच्चाई
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
