इन चीजों को न खाएं एक साथ, सेहत के लिए हैं खतरा
अपनी सेहत को दुरुस्त रखने की हम सब कोशिश करते हैं और इसके लिए सबसे जरूरी चीज होती है संतुलित व सही मात्रा में लिया गया खाना। इसके बावजूद हम अक्सर अनजाने में कई ऐसी चीजें एक साथ खा लेते हैं, जिनका कॉम्बिनेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। आयुर्वेद में तो हमेशा इस बात पर जोर दिया जाता है कि किस खाने के साथ क्या खाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि दो अलग-अलग प्रकृति की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यानि कि जिनका तापमान बहुत ठंडा या गर्म, स्वाद मीठा और नमकीन, गुण हल्का और भारी और तसीर ठंडी और गर्म अलग-अलग हो, उन्हें एक साथ नहीं लेना चाहिए। हालांकि, हम रोज के खान-पान में इन बातों का ध्यान नहीं रख पाते और अक्सर गलती कर जाते हैं। आपको शायद पता भी नहीं चलता होगा और आप रोज ये गलती कर देते होंगे।
पराठे के साथ दही
ये सबसे कॉमन चीज है जो हम अक्सर साथ ही खाते हैं। सुबह के नाश्ते में दही और पराठे का साथ हमारे लिए बहुत आम सी बात है, लेकिन ये बहुत ही नुकसानदायक है। दरअसल, पराठे में फैट यानि वसा होती है और दही वसा को पचने में रुकावट पैदा करता है। अगर आपको दही बहुत पसंद है तो आप इसे रोटी के साथ खा सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स के साथ जंक फूड
पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राईज तो हमें बिना कोल्ड ड्र्रिंक के पसंद ही नहीं आते। लेकिन आपको इन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए। तला-भुना खाना एसिडिक होता है और कोल्ड ड्र्रिंक्स में भी एसिड होता है। तापमान के हिसाब से दोनों अलग होते हैं, इसलिए इन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए।
खाने के बाद चाय
कई लोगों को खाने के बाद तुरंत चाय पीने की आदत होती है। लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि इससे पाचन क्रिया सही रहती है, लेकिन खाने के तुरंत बाद चाय पीने से हाजमा खराब होने का खतरा रहता है
दही के साथ मछली
मछली के साथ न सिर्फ दूध बल्कि डेयरी प्रोडक्ट्स का भी परहेज करना चाहिए। जैसे दही, दही की तासीर ठंडी होती है और मछली की गर्म। दोनों को साथ खाने से आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
शहद के साथ मक्खन
शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए। घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। चढ़ते हुए बुखार में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे शरीर में पित्त बढ़ता है।
दूध के साथ तली हुई चीजें
एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध एक एनिमल प्रोटीन होता है, इसलिए उसके साथ तली-भुनी चीजें खाने से रिएक्शन हो जाता है। ये भी कहा जाता है कि दूध के साथ कोई नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक मिलने से मिल्क प्रोटीन जम जाता और उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके अलावा तिल और उड़द की दाल के साथ दूध नहीं पीना चाहिए।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...