
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2025 से शुरू होगी। यह 31 मार्च, 2025 तक चलेगी।
पद का नाम
मेडिकल ऑफिसर
कुल पद
276
श्रेणीवार पद विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
अनुसूचित जाति (SC) | 183 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 06 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 59 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 04 |
अनारक्षित (UR) | 24 |
कुल पदों की संख्या | 276 |
शैक्षणिक योग्यता
- एमएमसी/एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री।
- विदेशी मेडिकल डिग्री होने पर एफएमजीई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए
- उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए
आयु सीमा
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 42 वर्ष
- आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
वेतनमान
लेवल – 10 के अनुसार 56,100-1,77,500 रुपए प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी : 2000 रुपए
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग : 1000 रुपए
चयन प्रक्रिया
- वायवा
- मेरिट के आधार पर
आवेदन की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
- ‘APPLY NOW’ के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।