UPPSC ने अगले साल तक का जारी किया कैलेंडर, देखें कब कौन सी है परीक्षा

कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं जुलाई महीने से होना शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर गुरुवार को जारी कर दिया है। परीक्षाएं जुलाई 2021 से शुरू होकर अप्रैल 2022 तक चलेगी। आयोग की तरफ से अगले साल तक नौ महीने के अंदर 14 भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
लाखों अभ्यर्थियों को राहत, प्रदेश सरकार ने घटाई बीएड कोर्स की फीस
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से मार्च माह से आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। आयोग की तरफ से पूरे साल का कैलेण्डर पहले जारी किया गया था, जिसमें 13 जून को उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 की परीक्षा होनी थी, लेकिन यह परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। अब कुछ स्थिति सामान्य होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने फिर से कैलेंडर जारी किया है। आयोग अब परीक्षाओं की शुरुआत 25 जुलाई से करने जा रहा है और अगले साल 10 अप्रैल तक कराएगा।
BPSC 64th Final Result: बीपीएससी 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर्स

25 जुलाई से शुरू होगी परीक्षाएं
25 जुलाई 2021- यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2018
1 अगस्त, 2021- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020
19 नवम्बर, 2021- प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2020
3 अक्तूबर, 2021 - स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021
24 अक्तूबर, 2021 - सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021
21 नवम्बर, 2021 - सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020
26 नवम्बर, 2021 से - सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020
5 दिसंबर 2021- समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021
19 दिसंबर 2021 - प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा, 2020
9 जनवरी 2022- प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/ सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019
28 जनवरी 2022 से - सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021
07 मार्च 2022 से - सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2021
03 अप्रैल 2022 - प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020
10 अप्रैल 2022 से - समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा, 2021
बिहार शिक्षक भर्ती: सवा लाख अध्यापकों की होगी बहाली, दिव्यांगो को मिलेगा पूरा आरक्षण
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
