जारी हो चुका है UPTET का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। वहीं, ये खबर भी सामने आ रही है कि आधिकारिक साइट नहीं खुल पा रही है। यदि आप भी इस तरह की समस्या फेस कर रहे हैं तो अपने UPTET का रिजल्ट upbasiceduboard.gov.in के जरिए भी चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण ने UPTET 2021 का परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि 38 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। लगभग 18 लाख उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम की प्रतीक्षा में थे। ये परिणाम पहले 25 फरवरी 2022 को घोषित होने थे, लेकिन परिणाम समय पर जारी नहीं किया जा सका। राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते बोर्ड ने बाद में नतीजे घोषित करने का फैसला किया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए UPTET Results 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब उसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- आधिकारिक वेबसाइट न खुलने पर आप upbasiceduboard.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
