उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू होनेवाली है। सरकार की तरफ से जल्द ही होमगार्ड में भी भर्ती शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में जल्द ही होमगार्ड के तकरीबन 19000 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। बता दें, पिछले काफी समय से प्रदेश में होमगार्ड के पद खाली चल रहे हैं। पदों के खाली चलने के कारण अब भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। सरकार की तरफ से जब यह भर्ती की जाएगी तो फिर काफी युवाओं को रोजगार मिलेगा।
यूपीपीएससी : सीबीआई ने शुरू की आरओ/एआरओ के संदिग्धों से पूछताछ
जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लिए जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती को लेकर हालांकि अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की तरफ से होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी लगातार वेबसाइट की विजिट करते रहे।
इतनी मिलती है होमगार्ड को सैलरी
उत्तर प्रदेश में अभी फिलहाल होमगार्ड जवानों को एक दिन का 500 रुपये दिया जा रहा है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को सरकार की तरफ से 375 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती थी। अब सरकार की तरफ से इसे 125 रुपये बढ़ा दिए गए और अब 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। होमगार्ड जवानों को सरकार की तरफ से काम के बदले में सैलरी दी जाती है। अगर होमगार्ड पूरे महीने में ड्यूटी करते हैं, तो फिर उन्हें सैलरी के रूप में 15 हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
