बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने निकालीं भर्ती, पूरी जानकारी मिलेगी यहां

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की निकाली है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
अगर आप इनमें से किसी पद के योग्य हैं तो आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 है।
अगर आप इनमें से किसी पद के योग्य हैं तो आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 है।
बिहार में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट के 100 पदों पर यह भर्ती निकली है। इसमें सामान्य वर्ग के 43 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8 पद, पिछड़ा वर्ग के 10 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 18 पद, अनुसूचित जाति के 18 पद, अनुसूचित जनजाति का 1 पद और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु सीमा
नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष व ज़्यादा से ज़्यादा वर्गानुसार 37/40/42/47/50 और 52 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्यता
यहां अप्लाई करने के लिए आपके पास संबंधित विषय में एमएससी, एमए या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।
इस तरह होगा चयन
अगर आप यहां अप्लाई करते हैं तो आपका चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व साक्षात्कार पर आधार पर होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित किये गए हैं। आपको काउंसलिंग के वक़्त संबंधित प्रमाण-पत्र भी दिखाने होंगे।
आवेदन शुल्क
अगर आप यहां अप्लाई करते हैं तो आपको 540 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अगर आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या दिव्यांग या महिला वर्ग (सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी) हैं तो आपको 135 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के महिला व पुरुषों से आवेदन शुल्क 540 रुपये ही लिया जाएगा।
कितनी मिलेगा सैलरी
अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
आप आधिकारिक साइट https://bssc.bihar.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 से पहले इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
