
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के 1480 पदों पर भर्ती निकाली है। लगभग तीन साल बाद इन पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2025 है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन 25 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती पहले सितंबर 2024 में आई थी, लेकिन इसे रोका गया और बाद में पदों की संख्या में वृद्धि की गई। अब 1220 की जगह कुल 1480 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पद
मेडिकल ऑफिसर
पदों की संख्या
1480
शैक्षणिक योग्यता
- MBBS की डिग्री।
- उम्मीदवारों का राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
- देवनागरी लिपि में हिन्दी लिखने आना चाहिए।
- राजस्थानी संस्कृति (कल्चर) का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 22 साल
- अधिकतम: 45 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल: 5000 रुपए
- राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग: 2500 रुपए
वेतनमान
- शुरुआत के एक साल की परीवीक्षा अविधि (प्रोबेशनरी पीरियड) में: 39,300 रुपए प्रतिमाह
- मेडिकल भत्ते सहित कुल वेतन: 56,700 रुपए प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा कार्यक्रम
- उम्मीदवारों की परीक्षा 4 अप्रैल, 2025 से आयोजित की जाएगी।
- राजस्थान मेडिकल काउंसिल द्वारा डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 5 से 6 अप्रैल, 2025 तक चलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
1. ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां कॉस्टेबल भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
6. फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।