रेलवे में 1 लाख भर्तियों के लिए इस दिन से करें आवेदन, इन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे ने ग्रुप डी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब रिजल्ट घोषित होने के बाद रेलवे 1 लाख भर्तियां जल्द ही करने जा रहा है। जी हां रेलवे आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) रेलवे में ग्रुप डी की भर्तियां निकालने जा रहा है। आरआरसी ने नोटिस जारी करके संकेत दे दिए है कि RRC Group D recruitment 2019 का विस्तृत नोटिफिकेशन 12 मार्च को शाम 5 बजे तक जारी करेगा। आरआरसी की 8 मार्च को आई नई नोटिस में नई भर्ती के बारे में बताया गया है। 23 फरवरी को जारी जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार 12 मार्च से ही आवेदन भी किए जा सकेंगे। बता दें अभी हजारों पदों के लिए आरआरबी ने विज्ञापन निकाला है। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें: रेलवे 28 फरवरी से खोलेगा 1.3 लाख भर्तियों का पिटारा, ऐसे करना होगा आवेदन
पिछली बार से ज्यादा होगी भर्ती
आरआरसी इस बार पिछले बार से ज्यादा ग्रुप डी की भर्ती करने जा रहा है। पिछले साल आरआरबी ने ग्रुप डी की 63,000 भर्ती निकाली थी। इस बार आरआरसी एक लाख से अधिक भर्तियां करने जा रहा है। 23 फरवरी को रोजगार समाचार पत्र में आए विज्ञापन के आधार पर कहा जा रहा है कि इस बार आरआरसी लेवल - 1 के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड - IV, रेलवे के विभिन्न टेक्निकल डिपार्टमेंट्स (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग) में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों पर नियुक्ति करेगा। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने आरआरबी के अधिक काम को देखते हुए ग्रुप डी की भर्ती करने के लिए आरआरसी का गठन किया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...