
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धाक व होम्योपैथी विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 मार्च, 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
पद
पंचकर्म विशेषज्ञ सहित अन्य
पदों की संख्या
9
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद में डिग्री।
- संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।
- देवनागरी में हिंदी लिखने का ज्ञान।
- राजस्थानी संस्कृति की जानकारी।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 20 साल
- अधिकतम: 45 साल
- राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: 5 साल की छूट
- राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवार: 10 साल छूट
- सामान्य वर्ग की महिला (अनारक्षित): 5 साल की छूट
- विधवा या तलाकशुदा महिला: तय नहीं
वेतन
पे मैट्रिक्स लेवल-14 यानी ग्रेड पे 5400/- के अनुसार
आवेदन शुल्क
- सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर: 600 रुपए
- आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ सहरिया आदिम जाति): 600 रुपए
- दिव्यांगजन: 400 रुपए
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा के आधार पर
आवेदन प्रक्रिया
1. ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
6. फॉर्म सब्मिट करें व इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।