रेलवे देने जा रहा है 4 लाख लोगों को नौकरी, रेलमंत्री ने की घोषणा

अगर आप रेलवे में नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे बेरोजगारों को बड़ा उपहार देने जा रही है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले दो वर्षों में रेलवे 4 लाख लोगों को नौकरी का अवसर देगा।
उन्होंने कहा कि रेलवे में 2 लाख 30 हज़ार और वेकैंसी निकाली जाएगी। रेलवे में अभी 1 लाख 32 हज़ार अभी पद खाली है। दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होने वाले हैं। लिहाज़ा पुरानी ग्रुप सी और ग्रुप डी की वेकैंसी और इस बार जो वेकैंसी रेलवे निकालने वाला है उसको मिला दें तो रेलवे 2 साल में करीब 4 लाख भर्तियां करेगा।
सवर्ण आरक्षण भी होगा लागू
इन नई भर्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। कुल 23 हजार पद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होंगे। ये भर्ती 2 फेज में होगी। पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा जो फरवरी या मार्च में जारी किया जाएगा। दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
ग्रुप सी व डी की प्रक्रिया जारी
साल 2018 में रेलवे की नियुक्ति बोर्ड Railway Recruitment Board ने ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के लिए 60000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली, वहीं ग्रुप डी के 62907 पदों पर भी वैकेंसी निकाली थी। ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों ही भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
