
पटना हाईकोर्ट में ग्रुप सी (रेगुलर मजदूर) के 171 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी, 2025 से 18 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप सी भर्ती के पद
लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, ड्राइवर, चपरासी व मल्टी-टास्किंग स्टाफ।
इन कारणों से की जाती है भर्ती
- सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुए पदों को भरने के लिए।
- किसी कर्मचारी के इस्तीफा देने या अन्य कारणों से पद खाली होने पर।
- अदालत में विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नए कर्मचारियों की जरूरत होती है।
- न्यायालय के रिकॉर्ड प्रबंधन, केस हैंडलिंग, डेटा एंट्री, टाइपिंग, फाइलिंग आदि के लिए सहायक कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।
- यदि नए न्यायालय, अतिरिक्त बेंच, या नई शाखाएं खोली जाती हैं, तो वहां के लिए स्टाफ की जरूरत होती है।
- सरकार समय-समय पर न्यायपालिका के विस्तार और न्यायिक सुधारों के तहत नई नियुक्तियां करती है।
- न्यायालय में केसों की संख्या बढ़ने से अधिक कर्मचारियों की आवश्कता होती है।
- तेजी से न्याय देने के लिए अधिक सहायक स्टाफ की भर्ती की जाती है।
- अब न्यायालय में डिजिटलीकरण बढ़ रहा है, जिससे कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, आईटी असिस्टेंट आदि की मांग बढ़ गई है।
- नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए कुशल कर्मचारियों की जरूरत होती है।
पटना हाईकोर्ट में ग्रुप सी भर्ती समय-समय पर न्यायालय के सुचारु संचालन और न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार लाने के लिए निकाली जाती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पद
ग्रुप सी
कुल पद
171
शैक्षणिक योग्यता
8वीं – 12वीं पास
आयु सीमा
18 – 37 साल
आवेदन शुल्क
- अनरिजर्व, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस: 700 रुपए
- एससी, एसटी, ओएच: 350 रुपए
वेतनमान
- 14,800 – 40,300 रुपए प्रतिमाह
- इसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- साइकिलिंग टेस्ट
- स्किल टेस्ट
- इंटरव्यू
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- रेगुलर मजदूर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉग इन करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।