
BSF यानि सीमा सुरक्षा बल, भारत में एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। इसकी मुख्य भूमिका पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाओं पर सीमा सुरक्षा करना है। BSF ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कांस्टेबल, एसआई और एएसआई के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा। यहां पदों का पूरा विवरण भी मिलेगा. 25 जुलाई 2024 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSF ने अलग-अलग विभागों में कुल 141 कांस्टेबल, एसआई और एएसआई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री लेने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन कैसे करना है, कौन सी योग्यताएं चाहिए और उम्मीदवारों का सेलेक्शन कैसे होगा? इन सभी सवालों के जवाब यहां जानें।
BSF भर्ती के लिए योग्यताएं और पद
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता | आयु सीमा |
---|---|---|---|
SI (वाहन मैकेनिक) | 3 | मेकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा | 30 साल |
कांस्टेबल (OTRP) | 1 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (SKT) | 1 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Fitter) | 4 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Carpenter) | 2 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Auto Elect) | 1 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Veh Mech) | 22 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (BSTS) | 2 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Upholster) | 1 | ITI या 3 साल का अनुभव | 18-25 साल |
SI (स्टाफ नर्स) | 14 | GNM | 21-30 साल |
ASI (Lab Tech) | 38 | लैब टेक्निशियन डिप्लोमा (DMLT) | 18-25 साल |
ASI (फिजियो) | 47 | फिजियोथेरेपी डिग्री या डिप्लोमा | 20-27 साल |
HC (वेटनरी) | 1 | 12वीं पास + 1 साल वेटनरी स्टॉक असिस्टेंट कोर्स | 18-25 साल |
कांस्टेबल (Kennelman) | 2 | 10वीं पास + 2 साल का अनुभव | 18-25 साल |
इंस्पेक्टर (लाइब्रेरी) | 2 | लाइब्रेरी साइंस में डिग्री | 30 साल |
अप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर जाएं: https://rectt.bsf.gov.in/#bsf-current-openings