
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से 7 अगस्त, 2024 से 2424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 2 सितंबर, 2024 थी। अब इस भर्ती के लिए 1 मार्च, 2025 से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है। यह 15 मार्च, 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम
असिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद
2424
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत की पढ़ाई की हो।
- उम्मीदवारों का UGC NET/ SLET/ SET Exam क्वालिफाई होना जरूरी है।
आयु सीमा
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 42 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य : 1000 रुपए
- हरियाणा की रिजर्व कैटेगरी : 250 रुपए
- सभी वर्ग की महिला : 250 रुपए
- दिव्यांग : नि:शुल्क
वेतनमान
57,700 – 1,82,400 रुपए प्रतिमाह।
चयन प्रक्रिया
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
- इंटरव्यू
एग्जाम पैटर्न
- सबसे पहले स्क्रीनिंग और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा।
- स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। यह पेपर 100 अंकों का होगा।
- सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का पेपर 150 अंकों का होगा।
- इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फॉर्म 2025 भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंटस अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।