अब सभी सरकारी जॉब पोर्टल 'उन्नति' पर एक साथ आएंगे नजर

हम अभी जब भी कोई जॉब ऑनलाइन ढूंढते हैं तो अलग-अलग पोर्टल पर जाते हैं लेकिन अब सरकार इन सभी जॉब पोर्टल को एक साथ ही जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसे उन्नति (unnati scheme) नाम दिया गया है जहां सभी अलग-अलग पोर्टल को नीति आयोग के उन्नति पोर्टल के साथ मर्ज किया जाएगा।
ये पोर्टल हर तरह की जॉब इंफोर्मेशन (Job information) का वन स्टॉप सेंटर होगा। नौकरी की तलाश करने वाले और देने वाले अब सभी एक ही प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे से जुड़ पाएंगे। इस पोर्टल पर ब्लू और ग्रे कॉलर वर्कर्स के लिए सभी तरह की जानकारियां होंगी। इसमें योग्यता, स्किल से जुड़ी हर वो जानकारी रहेगी जो जानना जरूरी है।
69000 शिक्षक भर्ती: कटऑफ सहित अन्य मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट में आदेश सुरक्षित
कामगारों को मिलेगा फायदा-
लॉकडाउन (Lockdown) के बाद लाखों मजदूर अपने घर लौट आये हैं उनके पास अब काम नहीं है। ऐसे में कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से यहां कामगार ढूंढ सकेंगी। मजूदरों के शहर से वापस लौटने के बाद कई उद्योग धंधे में कामगारों की कमी हो गई हैं। उन्हें अपने काम को जारी रखने में दिक्कत हो रही है।
मंत्रालय अभी अलग-अलग अपना जॉब पोर्टल (Job portal) चलाते हैं जैसे श्रम मंत्रालय (Labour department), कौशल विकास मंत्रालय। अब से सभी उन्नति पोर्टल से ही जुड़े जाएंगे जहां हर सेक्टर की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।

22 करोड़ लोगों का डेटा होगा तैयार--
ये पोर्टल लोगों को उनकी पसंद की नौकरी दिलाने में मदद करेगा। सरकारी अधिकारियों की मानें तो उन्नति का डेटा बेस नौकरी खोजने वाले 22 करोड़ लोगों का होगा। बाकी अभी तक जो पोर्टल चल रहे थे उनका डेटा भी उन्नति के साथ जोड़ा जाएगा। शुरू में इस पोर्टल के साथ 60 हजार नौकरी देने वालों को इंटिग्रेड किया जाएगा।
एक बड़ा पोर्टल होगा जिसमें ब्लू व ग्रे कॉलर कामगार यानि, टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, फायरफाइटर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, मशीन ऑपरेटर, ट्रक ड्राइवरों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने पहले ही राज्यों को वापस लौटे कामगारों को रोजगार देने के लिए कहा था। इसके बाद ही इस पोर्टल की पहल की गई है जिससे कोरोनाकाल में कोई भी बेरोजगारी की वजह से भूखा न रहे। इसके जरिए सभी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
