
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारत का एक अर्धसैनिक बल है, जो देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, सरकारी प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, मेट्रो सेवाओं, परमाणु संयंत्रों और अन्य संवेदनशील संस्थाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करता है। CISF ने कांस्टेबल या ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,161 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च, 2025 से शुरु होगी और यह 3 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी।
पद का नाम
कॉन्स्टेबल
कुल पद
1,161
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास
- कुशल ट्रेडों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 28 वर्ष
- सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
- 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
- केंद्रीय सरकार के नियमानुसार अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 100 रुपए
- एससी, एसटी, महिला: नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- ट्रेड टेस्ट
- रिटन एग्जाम
- मेडिकल एग्जाम
शारीरिक मापदंड
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- ऊंचाई: 165 सेमी
- छाती: 78-83 सेमी
- दौड़: 1.6 किमी (6 मिनट 30 सेकेंड में)
महिला उम्मीदवारों के लिए
- ऊंचाई: 155 सेमी
- दौड़: 800 मीटर (4 मिनट में)
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- कॉन्स्टेबल ट्रेड्मैन रिक्रूटमेंट 2025 अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- बेसिक डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस भरकर फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।