
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी। आवेदन शुरू होते ही इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 तय की गई है।
पद का नाम
कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन
कुल पद
1048
भारत के इन क्षेत्रों में होगी भर्ती
एनसीआर सेक्टर:
दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड
पश्चिमी क्षेत्र:
दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात व महाराष्ट्र
केंद्रीय क्षेत्र:
छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश
पूर्वी क्षेत्र:
बिहार व झारखंड
दक्षिणी क्षेत्र:
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु व तेलंगाना।
दक्षिण पूर्वी क्षेत्र:
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, ओडिशा व पश्चिम बंगाल
पूर्वोत्तर क्षेत्र:
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड व त्रिपुरा
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षित होना चाहिए।
शारीरिक योग्यता
- पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम लंबाई में छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 23 साल
- एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी/ एसटी/ ईएसएम,सभी वर्ग की महिला : नि:शुल्क
वेतनमान
पे लेवल 3 के अनुसार, 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का पीईटी/ पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट क्लियर होना चाहिए।
- इसके बाद उम्मीदवारों को रिटन एग्जाम क्वालिफाई करना होगा।
- फिर मेडिकल एग्जाम में भाग लेना होगा।
- सभी स्टेप में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2025 अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- बेसिक डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस भरकर फॉर्म जमा करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।